धार
राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । घाट पर आए दिन वाहनों के ब्रेक फेल हो रहे और हादसों का शिकार हो रहे हैं । दूसरे दिन गणपति घाट पर फिर एक और हादसा हो गया ।
गणपति घाट उतर रही बस के ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद घाट चढ़ने वाली लेन पर जाकर मिनी ट्रक से जा भिड़ी । हादसे में बस में सवार 11 लोगों को चोट आई । वहीं मिनी ट्रक के चालक को भी चोट लगी । सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद घाट चढ़ने वाली लेन पर करीब 20 मिनट तक लंबा जाम लग गया । क्रेन की मदद से मिनी ट्रक को हटाकर आवागमन चालु किया । मौके पर काकड़दा पुलिस ने पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली ।
