भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा के लिए भोपाल के स्व.डॉ.नरेंद्र प्रसाद मिश्रा जी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत पदमपुरस्कार से सम्मानित होने पर डॉ. मिश्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व.डॉ.मिश्रा एक शानदार चिकित्सक थे। वे एक महान इंसान थे। उन्होंने डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के रूप में कार्य किया। अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए असंख्य पदक और पुरस्कारों के साथ उनका शानदार अकादमिक रिकॉर्ड था।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में स्व.मिश्रा के पुत्र सुनील मिश्रा ने राष्ट्रपति कोविंद से पदमपुरस्कार ग्रहण किया।
