इंदौर
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) न सिर्फ प्रदेश की एकमात्र ए प्लस ग्रेड पाने वाली यूनिवर्सिटी है, बल्कि सभी यूनिवर्सिटी में डीएवीवी के पास ही नैक की ग्रेड है। प्रदेश की बाकी सभी राज्य यूनिवर्सिटी की ग्रेड एक्सपायर हो चुकी है। इन यूनिवर्सिटी को साल के अंत तक भी ग्रेड मिल पाना मुश्किल है।
उच्च शिक्षा विभाग एक ओर सभी यूनिवर्सिटी की ग्रेड सुधारने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कई यूनिवर्सिटी की पिछली ग्रेड की मियाद भी खत्म हो चुकी है। डीएवीवी के पास ए-प्लस से पहले ए-ग्रेड रही है, तब सागर की हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी और सतना की महात्मा गांधी चित्रकूट यूनिवर्सिटी को ही ए-ग्रेड का तमगा मिल सका था। डीएवीवी को अगले दौरे में ए प्लस ग्रेड मिली, लेकिन कोविड के कारण बाकी राज्य यूनिवर्सिटी में नैक का दौरा ही नहीं हो सका। एक-एक कर सभी यूनिवर्सिटी की ग्रेड समाप्त होती चली गई। हालांकि, दौरा नहीं करा पाने के कारण नैक ने इन्हें एक्सटेंशन जारी किए।
उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रो. सुरेश सिलावट ने बताया, कोविड के कारण नैक ने करीब दो साल तक कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के दौरे नहीं कराए थे। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी की ग्रेड सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डीएवीवी को भी अगली बार ए डबल प्लस ग्रेड दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
ए-ग्रेड डीएवीवी (DAVV) को छोड़ एमपी की सभी राज्य यूनिवर्सिटी की ग्रेड खत्म
आरजीपीवी के पास तीन माह का समय
प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटी की बात करें तो भोपाल की राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास 6 जून 2022 तक ए ग्रेड है। कोविड संक्रमण का दौर खत्म होने से माना जा रहा है कि इससे पहले ही नैक की टीम यहां दौरा कर लेगी। आरजीपीवी के अलावा 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पास भी नैक की ग्रेङ्क्षडग है।
कौन सी यूनिवर्सिटी की कब तक थी ग्रेड की मियाद
- अवधेश प्रताप ङ्क्षसह यूनिवर्सिटी, (रीवा), बी ग्रेड 18 जनवरी 2021
- बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, (भोपाल), बी ग्रेड 30 अप्रैल 2020
- डॉ.हरिङ्क्षसह गौर यूनिवर्सिटी, (सागर), ए ग्रेड, 24 जून 2020
- इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, (अमरकंटक), बी ग्रेड, 24 मई 2021
- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी, (सतना) ए ग्रेड, 13 सितंबर 2020
- विक्रम यूनिवर्सिटी, उज्जैन, (ए ग्रेड) 11 नवंबर 2020
- देवी अहिल्या (इंदौर), ए प्लस ग्रेड, 25 नवंबर 2024
- जीवाजी यूनिवर्सिटी (ग्वालियर), ए ग्रेड, 2 मार्च 2020
- रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी (जबलपुर), बी ग्रेड, 2 मार्च 2020
