ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए गत दिवस टाइम टेबल जारी कर दिया है। स्नातक तÞतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू कराई जाएंगी,जो 29 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 मार्च से पांच मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी।
पेपरों के साथ कापियों का मूल्यांकन भी कराया जाएगा। जिससे रिजल्ट समय पर आ सके। इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। इसके चलते शासकीय कालेजों सहित उन निजी कालेजों को सेंटर बनाया जाएगा, जिन्हें 10 साल से अधिक हो चुके हैं। इसके लिए उनसे आवेदन मांगे गए हैं। स्कूलों में भी सेंटर बनाए जा सकते हैं। कोविड-19 के चलते इस बार पूरा सत्र लेट चल रहा है। यही कारण है कि उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को खत्म करने की गाइडलाइन निर्धारित की है। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पहले शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के विद्यार्थी 21 मार्च तक अपना फार्म भी भर सकते हैं।
प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हो सकती हैं लेट
जेयू को इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत करानी है, लेकिन परीक्षा की स्कीम तय नहीं हुई है। जिससे परीक्षा समय पर शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि परीक्षा कराने के पहले स्कीम तैयार की जाती है। इस बार प्रथम वर्ष में 70 नंबर की थ्योरी होगी और 30 नंबर की आंतरिक परीक्षा। इस परीक्षा को 12 अप्रैल से पहले शुरू कराना है। इस परीक्षा को कराने के लिए एक समय निर्धारित किया है। जिससे परीक्षा सत्र समय पर लाया जा सके। सबसे पहले स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा देर से शुरू करने के पीछे कारण नई शिक्षा नीति व नया सिलेबस है। इसके लिए नये सिरे से स्कीम बनाई जानी है।
