जबलपुर
शहर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। हमारी आपको सलाह है कि आप कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल हों लेकिन यह भी ध्यान रखें कि शहर में कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। अगर आपने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तो जरूर लगवाएं। घर से निकलें तो सावधानी जरूर रखें और गाइड लाइन का पालन करें। क्योंकि जीवन की सुरक्षा भी जरूरी है।
सांसद राकेश सिंह के साथ भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी 19 मार्च को दोपहर 12 बजे "द कश्मीर फाइल्स" फ़िल्म को समदड़िया मल्टीप्लेक्स सिविक सेंटर में एक साथ देखेंगे। सांसद सिंह द्वारा द कश्मीर फाइल्स का एक पूरा शो बुक किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष एक साथ फ़िल्म को देखेंगे।
