नीमच
मध्यप्रदेश शासन की योजनान्तर्गत म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल एवं महर्षि पंतजलि संस्थान द्वारा सबके लिए शिक्षा विद्यालय योजना (ई.एफ.ए स्कूल) स्किम अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच का चयन किया गया है।
एक अप्रेल से शुरू हो जाएगी प्रवेश प्रक्रिया
स्कूल में कक्षा नर्सरी (अंकुर) से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक ही परिसर में अत्याधुनिक तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। इस उद्देश्य से बालक बालिकाओं के प्रवेश की प्रक्रिया एक अप्रेल से प्रांरभ की जाएगी। इस विद्यालय मे कक्षा नर्सरी से 12वीं तक बालक बालिकाओं को उच्चतम शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ कक्षा नर्सरी (अंकुर) से 8वीं तक बालक बालिकाओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालय में कक्षा 11वीं में कला, वाणिज्य, विज्ञान, कृषि संकाय के अध्ययन की व्यवस्था एवं कक्षा 9वीं में सिक्यूरिटी का व्यवसायिक पाठयक्रम के साथ साथ माध्यमिक कक्षाओं में आर्टीफिशियल इंटीलिजेन्स का पाठयक्रम भी संचालित होगा।
हर प्रकार की गतिविधियों का होगा संचालन
योजनांतर्गत विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम, सुसज्जित क्लासरूम, शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था के तहत प्रोजेक्ट द्वारा शिक्षण, खुशी का स्कूल एवं खुश शिक्षक की परिकल्पना, विण्डो 10 युक्त 40 कम्प्यूटरों की आधुनिकतम लेब, ई-लाईब्रेरी, रोबोटिक्स मेथड शिक्षण, जुगाड की प्रयोगशाला, भौतिक रसायन जीवविज्ञान गणित भूगोल, विषय की पृथक-पृथक आधुनिक एवं क्रियाशील प्रयोगशालाएं आउटडोर गेम्स हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबाल, क्रिकेट, ऐथेलेटिक्स आदि खेलों के साथ साथ इनडोर गेम्स बेडमिन्टन, आर्चरी (तीरंदाजी), टेबल टेनिस, जूडो, कराते, ताईक्वाण्डो, वुशु, आदि प्रकार के मार्शल आर्ट खेलों के प्रशिक्षण के साथ साथ फिजीकल फिटनेस ट्रेनिंग एवं आत्मरक्षा कला सिखाने की व्यवस्था का भी विद्यालय में रहेगी साथ ही ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था के साथ साथ विशालतम लाईब्रेरी एल.सी.डी प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट बोर्ड द्वारा शिक्षण, ग्रीन एवं वाईट बोर्ड की व्यवस्था, ग्रीन परिसर, स्वच्छता हेतु वैक्युम क्लीनर, कार बाईक एवं साइकिल की स्टैंड की व्यवस्था, आर्कषक प्रवेश द्वार साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी छात्रवृतियों का लाभ पात्र बालक बालिकाएं ले सकेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षण सुयोग्य एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रवेशित बालक बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में स्पोकन इंग्लिश, आर्चरी, जूडो, कराते, ताईक्वाण्डो, वुशु, आदि प्रकार के मार्शल आर्ट खेलों के प्रशिक्षण के साथ साथ फिजीकल फिटनेस ट्रेनिंग एवं आत्मरक्षा कला प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। अतिशीद्य्र प्रवेश हेतु इच्छुक पालक, विद्यार्थी कार्यालयीन समय मे ंशाबाउमाविद्यालय क्रमांक 2 नीमच में आकर प्रवेश आवेदन प्राप्त कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
