जगदलपुर-बारिश में जल भराव तथा तालाब में आने वाली गंदे पानी की रोकथाम हेतु की जाएगी तात्कालिक व्यवस्थाजगदलपुर, 19 जून 2020जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शीघ्र ही जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन दलपत सागर की समुचित देखभाल एवं संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल ने आज 19 जून को सुबह जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पूरे दलपत सागर तालाब का भ्रमण कर जायजा लिया। कलेक्टर बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर योजना बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि दलपत सागर के आस-पास की क्षेत्रों में बारिष के दौरान जल भराव को रोकने तथा तालाब में आने वाले गंदे पानी की रोकथाम हेतु तत्काल कदम उठाया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम जीआर मरकाम एवं अधिकारियों को तालाब के आस-पास किये गए अतिक्रमण रोकने तथा अवैध कालोनियों को हटाने हेतु आवष्यक कार्रवाई करने के निर्देष भी दिए। बंसल ने कहा कि दलपत सागर की भांति शहर के अन्य तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए योजना बनाया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम प्रेम कुमार पटेल एवं अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि प्रषासन द्वारा दलपत सागर तालाब को स्वच्छ रखने तथा इनके मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु तालाब में आने वाले गंदे पानी की रोकथाम की समुचित एवं कारगर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्होंने तालाब में मिलने वाले नालों के दिषा को भी परिवर्तित करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से तालाब के रीसाइक्लिंग सिस्टम के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के द्वारा कलेक्टर ने दलपत सागर के किनारे स्थित रमैया वार्ड, मछली बीज प्रक्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, राम मंदिर के सामने धरमपुरा, निर्माणधीन, छठ घाट स्थल तथा दलपत सागर के उत्तर-पष्चिम किनारा होते हुए संपूर्ण तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए।
