पूरे देश में शनिवार को महाशिवरात्रि की धूम है। लोग व्रत रखकर भगवान भोले नाथ की पूजन कर रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भी भगवान शिव की भक्ति में डूबा है। राजनांदगांव में तो एक दिन पहले ही बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। ओडिशा के कटप्पा बाजा और जबलपुर के मयूर डांस ने लोगों का मन मोहा तो हरियाणा से आया अघोरी दल शरीर पर भस्म लगाकर झूम उठा। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और आरती व पूजन किया। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के की ओर से शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गुरुद्वारा चौक से किया गया। इसके बाद मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, भारत माता चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। जहां आरती के बाद प्रसाद और रुद्राक्ष का वितरण किया गया। बाबा महाकाल की शोभायात्रा में हरियाणा के अघोरियों की प्रस्तुति विशेष तौर पर रही। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के भी सभी रंग इस यात्रा में शामिल किए गए। बाबा महाकाल की शोभायात्रा भस्म आरती के रूप में शहर में घूमी। इस दौरान लोगों ने जयकारे लगाए और पूजन किया। मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि समिति अपने चौथे वर्ष में इस बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। पिछले तीन सालों में अलग-अलग थीम पर यह यात्रा निकाली गई थी। इस बार इस भव्य शोभायात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बाजू और नीतियों का समावेश इस बार इस शोभायात्रा में दिखाई दिया। इस यात्रा में राउत नाचा, पंथी नित्य, आदिवासी नित्य, भस्म आरती की झांकी, ओडिशा के कटप्पा की प्रस्तुति, हरियाणा के अघोरी बाबा की प्रस्तुति, रामधूनी, गेड़ी नित्य जबलपुर की आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली।
