प्रभारी नीलम कुजुर ने बताया कि प्रदीप शराब पीने का आदी था। उसने कुछ समय पहले ही ड्राइवरी का काम छोड़ा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुराने विवाद के चलते एक युवक जिंदा जला दिया गया। आरोपियों ने पहले युवक के साथ बैठकर शराब पी। फिर उसे जमकर लात-घूंसों से पीटा। जब युवक बेहोश हो गया तो पैरावट में डालकर आग लगा दी। युवक का शव 23 जनवरी को मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आदतन अपराधी हैं। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिरकोनी निवासी प्रदीप चौबे (39) उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक व्यक्ति रविवार शाम किसी काम से अकलतरा गए थे। वहां से मौहाडीह गए। वहां मनोज ने प्रदीप को टीवी बन जाने के बाद घर ले आने के लिए कहा और फिर उसे छोड़कर दोनों गांव चले आए। इसके बाद देर रात तक भी प्रदीप घर नहीं लौटा। इस पर बड़ा भाई प्रदीप ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन जब मनोज धान बेचने मंडी गया तो कुछ लोगों ने बताया कि खेत के पैरा में एक युवक का शव जला हुआ है। वहां धुआं निकल रहा है। इस पर आशंका के चलते मनोज पहुंचा और वहां पास पड़ी चप्पल और हाथ में लगी लोहे की रॉड से उसकी पहचान की। बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। वहां से प्रदीप की चप्पल के अलावा बेल्ट और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
