भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसन्त, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी, सुमित गर्ग, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के अन्य विभागों में भी दो मिनट का मौन रखा गया।
