राज्य सरकार की प्राथमिक योजनाओं पर केन्द्रितप्रस्ताव बनाएं – कलेक्टर वर्मा
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध कारिणी की बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ न्यास के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। कलेक्टर वर्मा प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष भी है। वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर जिला खनिज संस्थान न्यास से कार्य स्वीकृत किए जाते हैं। जिला खनिज संस्थान न्यास से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं गांवों के लिए राशि मंजूर की जाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुपोषण को प्राथमिकता दी जाती है। वर्मा ने पिछले विŸाीय वर्षों में न्यास से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में प्रबंध कारिणी समिति की सचिव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, जिला खनिज संस्थान न्यास के प्रोजेक्टर कॉडिनेटर एवं राजनांदगांव एसडीएम मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
वर्मा ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, आजीविका संवर्धन, पेयजल, कृषि, उद्यानिकी, स्वच्छता से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव जिले की जरूरत के अनुरूप तैयार किए जाएं। सभी गांव बारहमासी सड़कों से जुड़ जाएं ऐसी कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यास के तहत मिलने वाली राशि का 20 प्रतिशत अधोसंरचना विकास पर ले सकते हैं। आश्रम-छात्रावासों में शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सुपोषण अभियान, हाट बाजार क्लीनिक के लिए भी प्रस्ताव बनाया जाएं। आजीविका संवर्धन के लिए महिला स्व सहायता समूहों के जरिए मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए। सभी विभाग के अधिकारी राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर जिले की जरूरत के अनुरूप न्यास से राशि स्वीकृत कराने प्रस्ताव बनाएं। प्रस्तावित कार्य तात्कालिक जरूरत के अनुरूप होना चाहिए। जिस वित्तीय वर्ष में कार्य स्वीकृत हो, वे सभी कार्य उसी विŸाीय वर्ष में पूरे हो जाने चाहिए। नये वित्तीय वर्ष में नये कार्यों के लिए स्वीकृति लेने से ज्यादा फायदा होगा। कलेक्टर वर्मा ने सभी विभागों के प्रस्तावों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी विभागीय प्रस्तावों के साथ उपस्थित थे।
