रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है ऐसे में कोरोना के 31 नए केस सामने आए हैं. जिनमें बलौदाबाजार से 12, कोरबा 5, दुर्ग 4, राजनांदगांव व नारायणपुर 2-2, रायपुर, कवर्धा, कोरिया, बिलासपुर, महासमुंद और बालोद से 1-1 मरीज मिले हैं। प्रदेश के आज अलग – अलग क्षेत्रों के 102 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।


