रायपुर, 15 जून । छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में आज शाम की रिपोर्ट के अनुसार 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई हैं। इनमें जिला कोरबा से 16, बिलासपुर से 7, रायपुर से 7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार में 3, बलरामपुर, दुर्ग व कोण्डागांव से 2-2, कोरिया से 1 मरीज मिले हैं। (आज 01 (जिला रायपुर) एस.आर. निजी लैब रायपुर से धनात्मक प्रकरण की पहचान की गई है।) आज एम्स रायपुर में भर्ती जिला धमतरी से 01 कोरोना पॉजिटीव मरीज की मृत्यु हुई है। मरीज पूर्व से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित एवं डायलिसिस में था।

प्रदेश में अभी तक कुल 1715 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से अब तक कुल 831 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए तथा 875 सक्रिय मरीज हैं। वही 116 कोरोना पॉजिटिव मरीज आज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है।

