दंतेवाड़ा 05 जनवरी 2023
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए संशोधन प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिसके तहत कटेकल्याण तहसील अंतर्गत ग्राम कुमारी मंजू कवासी की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस आयते कवासी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
