मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई
प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 25 दिसम्बर 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
