नारायणपुर, 21 दिसम्बर 2022
19 दिसम्बर को आयोजित कृषि स्थायी समिति की बैठक आगामी बैठक 29 दिसम्बर 2022 दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कार्यालय उप संचालक कृषि, नारायणपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में वर्ष 2022-23 में प्राप्त लक्ष्य के आधार पर कृषि एवं समवर्गी विभागों में संचालित समस्त योजनाओं का कार्यक्रम, प्रगति प्रतिवेदन, प्रस्तावित एवं लाभान्वित हितग्राहियों की सूची पर चर्चा कर अनुमोदन किया जावेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
