राजनांदगांव- जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल के द्वारा घुमका हाट बाजार मे विशेष कर सब्जी पसरा दुकानदारों को मॉस्क का वितरण किया गया और श्रीमती स्वामी ने सभी को मॉस्क लगाने कि कड़ी हिदायत भी दिए कि आप मॉस्क लगाए और जो खरीदारी करने आते हैं, उन्हें भी मॉस्क लगाने को प्रेरित करे। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखे। श्रीमती स्वामी घुमका सोसायटी प्रबंधक समिति से भी रूबरू हुए। सोसायटी में खाद, बीज कि व्यवस्था की पूरी जानकारी प्राप्त की। खाद के लिए ना भटके किसान इसको ध्यान मे रख कर खाद वितरण करने के हिदायत दिए। इस वितरण मे जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी, ग्राम पंचायत घुमका के सरपंच श्रीमती फुलमती वर्मा, प्रहलाद यादव, नवनीत सिंह, दक्षेस स्वामी, गौरव शर्मा, राज वर्मा उपस्थित रहे।
