भानुप्रतापुर. आज भानुप्रतापुर में डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर जी की संविधान दिवस के पावन अवसर पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर जय भीम जय संविधान जय भारत के नारे लगे इस अवसर परइस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बस्तर संभाग प्रभारी पवन मेश्राम ने कहा की भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अपना काम पूरा किया और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ इसी दिन की याद में हम हर वर्ष 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है.

श्री मेश्राम ने कहा की भारतीय संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के बाबा साहब अध्यक्ष थे इस कमिटी में 7 लोग थे टीटी कृष्णा रामाचार्य 1948 में संविधान सभा के सामने कहा था जिन 7 लोगो को नामांकित किया गया हैं उसमे से एक ने स्थिफा दिया एक की सदस्य की मृत्यु हो चुकी एक सदस्य अमेरिका में रहता हैं एक सरकारी मामले में उलझा हैं 2 व्यक्ति दिल्ली से बहुत दूर है और गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं कुल मिलाकर इस देश को और संविधान सभा के लोगो को बाबा साहेब आंबेडकर का आभारी होना चाहिए इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी पवन मेश्राम जी बौद्ध महार समाज के भानुप्रतापुर ब्लाक अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री मनेश्वर नाग,जिला मंत्री कृष्णा नेताम ,सरपंच संघ अध्यक्ष भानुप्रतापुर चेतन मरकाम ,तिलक नाग,मुनेश नाग, अनुसुइया सोनवानी प्रतिभा मेश्राम बौद्ध महार समाज अध्य्क्ष वरुण खापर्डे,किरण डोंगरे,प्रकाश गोस्वामी,कांति गजभिये,गीता मेश्राम,रूपल रावड़े,भुनेश्वर गढ़पाले, नम्रता गढ़पाले उपस्थित थे .
