राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान रमन सिंह ने प्रदेश की भूपेश सरकार को कई मामलों में घेरा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में जनसंपर्क कर लोगों से रूबरू होने पहुंचे। इस दौरान डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि वे लोगों से मिलकर कुछ स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने आए हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़ेहथों लेते हुए रमन सिंह ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों की हालत ठीक नहीं है और अव्यवस्था के चलते यहां कोरोनावायरस के मामले बढ़े है।
क्योंकि समय पर लोगों की जांच नहीं हुई और व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग इधर-उधर घूम भी रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सादे कागज पर मिले आवेदनों पर कार्रवाई करने की बात अभी कहीं है, इसका मतलब यह कि अब तक सादे कागज के आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसलिए भूपेश बघेल को यह कहना पड़ा।
रमन सिंह ने कोरोना काल में तोड़फोड़ को लेकर कड़ा विरोध जताया है और कहा कि सरकार को पहले लोगों को व्यवस्थापन करना चाहिए, लेकिन यहां गरीबों का झोपड़ा बिना व्यवस्थापन के तोड़ा जा रहा है।
प्रदेश में हो रही हाथियों की मौत के मामले में कहा है कि हाथियों को ट्रैकिंग करने की जरूरत है लेकिन मामले में जवाबदार लोग इसका क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे हैं । वहीं सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वन्य प्राणियों के साथ सामंजस्य के साथ कहने लोगों को जागरूक भी करें।

