रायगढ़, 8 नवम्बर 2022
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्व. नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
