राज्यपाल अनुसुईया उइके गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल
रायपुर, 08 नवंबर 2022
राज्यपाल अनुसुईया उइके आज सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम, प्रकाश पर्व में शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने धर्म और जाति के भेद को मिटाकर मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। मानव मात्र की सेवा ही उनके विचारों की प्रमुखता थी। उन्होंने कहा कि सिक्ख धर्मगुरूओं के उपदेशों का अनुसरण करते हुए सभी लोगों को मानव सेवा के कार्य में संलग्न होना चाहिए।
राज्यपाल उइके आज रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित गुरूनानक जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर सिक्ख धर्मगुरूओं को नमन किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में सिक्ख सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज समाज के लिए अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके उपदेशों की स्वीकार्यता धर्मों से परे समस्त मानव जाति में है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनकेे उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए।
