किसानों के हित के लिए कार्य कर रही हैं हमारी सरकार-विधायक विनय भगत
जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया राज्योत्सव
जशपुरनगर 02 नवम्बर 2022
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम का शुभारंम करके जिले वासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकानाएं दी। इस अवसर पर विधायक जशपुर विनय भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, सूरज चौरसिया, अमित महत्तो, अजय गुप्ता, अनिल किस्पोट्टा एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
