डेढ़ साल में बनने वाला बांध तीन साल में भी नहीं बन पायेगा
ठेकेदार और अधिकारियों को शासन तत्काल निर्देशित करे
राजनांदगांव। ग्राम चिखलाकसा में निर्माणाधीन बांध का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से कछुआ की चाल से चल रहा है यही वजह है कि डेढ़ साल में बनने वाला यह बांध तीन साल में भी ठेकेदार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाहियों के कारण तीन साल में भी पूरा नहीं हो पायेगा अभी आधा से भी कम निर्माण कार्य हुआ है।शिव सेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम चिखलाकसा में करीब पांच करोड़ रूपये की लागत से बांध निर्माण का कार्य चल रहा है उक्त बांध से करीब 1000 एकड़ किसानों के खेतों को पानी मिलेगा लेकिन जिस गति से सिंचाई विभाग के अधिकारी ठेकेदार से निर्माण कार्य करा रहे है उससे ऐसा लगता है कि निर्माण कार्य पूरा होने में करीब तीन वर्ष लगेगा जबकि ठेकेदार को उक्त निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा करना है दिसंबर माह में यह निर्माण कार्य शुरू हुआ है और अब तक आधा भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है। श्रीवास्तव ने कहा निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है इस मामलेे को लेकर शिव सेना द्वारा विगत् दिनों मुख्य कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग राजनांदगांव से मुलाकात कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी दी गई लेकिन अब तक निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं आई जबकि बारीश शुरू होने वाला है और बारीश के नाम पर ठेकेदार फिर काम बंद कर देगा चिखलाकसा बांध निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है क्योकि इस बांध से छुरिया ब्लॉक के ग्राम चिखलाक सा, मरकाकसा, दानीटोला, मिटकुटोला सहित अन्य गांव के किसानों के खेतों को पानी मिलना है क्षेत्र में और कोई बांध नहीं है जिससे किसानों क ो पानी मिल सके। शिवसेना के पदाधिकारी एवं आस पास के ग्राम के किसानों ने शासन से मांग की है कि वे ठेकेदार एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करे कि जल्द से जल्द चिखलाकसा बांध निर्माण कार्य पूरा करे ताकि किसानों के फसलों को पानी मिल सके और हर साल अकाल का सामना न करना पड़े।
