जगदलपुर 29 सितंबर 2022
कमिश्नर श्याम धावड़े ने विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ सात सहायक ग्रेड-2 को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। इनमें जिला कार्यालय बस्तर में पदस्थ किशोर कुमार जाधव को संभागायुक्त कार्यालय बस्तर में, जनपद पंचायत बस्तर में पदस्थ सुजाता जेना को जिला कार्यालय बस्तर में, तहसील कार्यालय भानुप्रतापपुर में श्रीमती राजकुमारी मरकाम को जिला कार्यालय कांकेर, तहसील कार्यालय जगदलपुर में सुबोध कुमार यादव को जिला कार्यालय बीजापुर, जिला कार्यालय कांकेर विनोद कुमार दाबड़े को जिला कार्यालय कोण्डागांव, तहसील कार्यालय जगदलपुर में के.के. खुटिया को जिला कार्यालय सुकमा में और जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में पदस्थ अयोध्या प्रसाद पांडे को जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में ही सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थापना दी गई।
