रायपुर, 15 सितम्बर 2022
चालू खरीफ सीजन में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 9 लाख 40 हजार 597 क्विंटल प्रमाणिक बीज प्रदाय किए जा चुके है, जो कि 9 लाख 52 हजार 788 क्विंटल भण्डारित बीज का 99 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 10 लाख 5 हजार क्विंटल के विरूद्ध 9 लाख 52 हजार 788 क्विंटल बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 9 लाख 40 हजार 597 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जिसमें 8 लाख 80 हजार 289 क्विंटल धान बीज, 39 हजार 190 क्विंटल मक्का, 4700 क्विंटल अरहर, 14 हजार 836 क्विंटल, सोयाबीन तथा 13 हजार 773 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज का वितरण शामिल है।
