बिजली समस्या दूर करने सुधार कार्य के लिए की जा रही कार्यवाही
कवर्धा, 21 अगस्त 2022
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्क निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जिले के विद्युत व्यवस्था से लोगों को होने वाले वाली परेशानी को दूर करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से होनी चाहिए। लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। जिन क्षेत्रों में विद्युत की समस्या आ रही है वहां सुधार करने की कार्यवाही की जा रही है।
