मुंगेली
कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली एसडीएम अमित कुमार ने अतिवृष्टि के कारण मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दाऊकापा के मृतक ललिता बाई के पुत्र को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। तहसीलदार लीलाधर ध्रुव ने कल 16 अगस्त को मृतक के पुत्र को उनके घर पहुंचकर 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
