कोरिया 08 अगस्त 2022
कोरिया 08 अगस्त 2022/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मोहर्रम 9 अगस्त तथा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इन दोनों तिथियों में समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है।
