रायपुर, 02 अगस्त 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा की गुजरवार व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर में पक्का चैनल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 59 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को दी गई है। योजना के पूरा होने से 364 हेक्टेयर क्षेत्र मंे रूपांकित सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
