नारायणपुर 30 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत जिला नारायणपुर में आपके द्वार आयुष्मान अभियान तृतीय चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक चलाया जाना है। इस अभियान के तहत् आयुष्मान कार्य बनाया जायेगा, जिसमें जो व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड किसी भी कारणवश नहीं बनवाये है वे अपना आयुष्मान कार्ड बनावा सकते हैं। पूरे परिवार के सभी सदस्यों (जिन्होने कार्ड नहीं बनवाये ) क्रियाशील राशनकार्ड, आधारकार्ड लेकर उपस्थित होकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवायें आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु रूट चार्ट बनाकर कार्य किया जावेगा। इसके साथ-साथ जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर, छोटेडोंगर, धौड़ाई एवं धनोरा, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं ग्राम पंचायत जहां पर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होगा उस स्थान पर एवं शासकीय कार्यालयों में भी विशेष शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जावेगा ।
