दंतेवाड़ा 29 जुलाई 2022
प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस रोग के बारे में जागरूक करना है। जिले में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन के साथ हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी दी गई। हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने के साथ ही रोकथाम, निदान, उपचार के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार एपिडेमियोलॉजिस्ट सीमा तिग्गा। डब्लू एच ओ जिला सलाहकार कुमार गौरव जिला अस्पताल सलाहकार डॉक्टर अरुणा कश्यप जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।
