राजनांदगांव। लालबाग निवासी व्यवसायी पर लूट की नीयत से हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों के पकड़े जाने से व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन किया है। इस सम्बंध में चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा, जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज खंडेलवाल सहित जिला संरक्षक गुरमुखदास वाधवा,जिला सलाहकार रूबी गरचा ,जिला उपाध्याक्ष संजय तेजवानी आदि ने व्यापारी संजय गनशानी से लूट की नीयत से हत्या करने के प्रयास करने वाले आरोपियों के पकड़े जाने से हर्ष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार माना है तथा नये एसपी प्रफुल ठाकुर का धन्यवाद ज्ञापन किया है। चेम्बर आफ कामर्स के महामंत्री राजा माखीजा ने एसपी श्री ठाकुर के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके रहते शहर सहित जिले भर में घटित होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी।
बता दे कि सिंधी समाज के व्यवसायी संजय गनशानी के साथ हुई उक्त लोमहर्षक घटना के सम्बंध में महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई थी। पूज्य सिंधी पंचायत के प्रचार प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने बताया घटना के घटित होने के 20 दिन बाद ही सही लेकिन सिंधी समाज के व्यवसायी संजय गनशानी के आरोपी अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये इस समाज में पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ी है। उक्त हेतु समाज के अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी, वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी कोषाध्यक्ष विजय गंगवानी,दौलत रामचंदानी,घनश्याम वाधवानी,पवन गनशानी आदि ने पुलिस प्रशासन का आभार मानते हुए एसपी श्री ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
