रायपुर, 27 जुलाई 2022
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में 01 अगस्त को छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली जाएगी। बैठक नवा रायपुर मंत्रालय स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक- एस-0-12 में दोपहर 01 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
