मुंगेली 26 जुलाई 2022
कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय का निरीक्षण कर जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में बच्चों के लिए पेयजल सुविधा, शौचालय, ग्रन्थालय आदि का अवलोकन किया और विभिन्न संकायों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने कामर्स के विद्यार्थियों की मांग पर शीघ्र ही विषय से संबंधित प्राध्यापक की व्यवस्था करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में तार फैंसिंग और सड़क से महाविद्यालय तक पेवर ब्लाक तथा महाविद्यालय का सौंदर्यीकरण हेतु संबंाित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार भी उपस्थित थे।
