भारतीय खाद्य निगम के चेयरमेन एवं प्रबंध संचालक तथा आकांक्षी जिला अर्न्तगत जिले के केन्द्रीय प्रभारी श्री सुबोध कुमार सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के विकास कार्यांे का अवलोकन करते हुए आंकाक्षी जिला, अमृत सरोवर एवं संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की श्री सुबोध कुमार सिंह ने जिले के उत्कृष्ठ कार्यों की प्रशंसा की वहीं शिक्षा, कृषि, कुपोषण, आजिविका मूलक गतिविधियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आकांक्षी जिला अर्न्तगत डेल्टा रैकिंग में सुधार करने के लिए मार्गदर्शन दिए। शाला त्यागी बच्चों की स्थिति, प्राथमिक शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, रनिंग वाटर, संस्थागत प्रसव, स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। सिंचाई के स्त्रोत, कृषि अर्न्तगत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, सोलर पंप, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद्य प्रसंस्करण, पशुधन टीकाकरण, रोजगार के अवसर आजिविकामूलक गतिविधियां, पशुपालन, मछलीपालन इत्यादि विषयों की समीक्षा करते हुए कुपोषण एवं एनीमिया को मिटाने जिला स्तर पर कार्य योजना की जानकारी ली। वहीं पूरक पोषण आहार, गर्भवती एवं शिशुवती महिला कुपोषित बालक-बालिका को मिले इस पर मार्गदर्शन दिया। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने प्री-वेटिंग बर्थ एवं सुदूर अंचल के गर्भवती महिलाओं को उपयुक्त समय पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कृषि को बढ़ावा देने जिले के कृषकों को उत्कृष्ट खेती दिखाने भ्रमण पर ले जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जल शक्ति अभियान एवं अमृत सरोवर की व्यापक समीक्षा करते हुए सिंचाई के स्त्रोत को बढ़ावा देने आवश्यक पहल करने की बात कही। जिले में स्वीकृत तालाबों की जानकारी ली एवं जल संचय हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं बेहतर ढंग से योजनाओं का संचालन कराने आश्वस्त किया। इस दौरान महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम रायपुर, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला नोडल अधिकारी नीति आयोग एवं एसडीएम डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य सहित जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
