राजनांदगांव- पर्यावरण की रक्षा कर हरियाली बढ़ाना यह हम सभी कीे जिम्मेदारी है ग्लोबल वार्मिग की चुनौतियां का मुकाबला करने केे लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा, संघ शक्ति से ही पर्यावरण की रक्षा होगी और पूरा जिला हरियाली और फलदार पौधो से नया रोजगार का अवसर सृजित करेगा। ग्राम पंचायत इस दिशा में सार्थक भूमिका अदा कर सकती है। उनके पंचायत में उपलब्ध खाली भूमि जहंा फ लदार पौधोंं का रोपणकर मनरेगा के अभिसरण से टिकाऊ परिसम्पत्ति का निर्माण होगा और यही आगे चल कर गांव की गरीबी उन्मूलन में बड़ी भूमिका अदा कर सकेगा । नये-नये रोजगार के अवसर पैदा करना कोविड 19 के बाद एक चुनौती है अत: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हम सभी शपथ ले कि पर्यावरण पूरक उद्योग धंधों की स्थापना कर हम ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के लिए गांव मेें ही नये-नये रोजगार के अवसर तैयार करे तथा पढ़े लिखे युवाओं के माध्यम से रूरल स्टाटप प्रारंभ करे। उक्ताशय के विचार पूर्व सांसद दी पृथ्वी फाउनडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गंाधी ने छुईखदान ब्लॉक में ग्राम जंगलपुर में कृषि वैज्ञानिक स्नातक सौरभ जंघेल के कृषि फ ार्म में आम का फलदार पौधा रोपण कर चलो गांव की ओर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सौरभ बघेल ने बताया कि 1000 आम क फलदार पौधे पूरे गांव में लगाया जावेगा जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद गांधी जी ने आज करके हमारा उत्साह बढ़ाया तथा पर्यावरण पूरक उद्योग धंधे के माध्यम से रोजगार खड़े करने की दिशा में पे्ररणा प्रदान की। इस अवसर पर स्टाटप इण्डिया में अपनी कंपनी और उत्पाद को पंजीकृत करने वाले युवा उद्यमी दुर्गेश गजीर दुर्ग (आचार उत्पादन), जयकुमार साहू सम्बलपुर बालोद (मशरूम उत्पादन), बलराम बीज उत्पादक एवं रिपनण सहकारी समिति के अध्यक्ष महेन्द्र वैष्णव, युवा उद्यमी मशरूम उत्पादक मोहन यादव (नंदई), डोमेन्द्र सिन्हा (खुटेरी), युवा किसान श्रवण जघेल तथा आम लोगों ने अपने अपने -विचार रखे। दी पृथ्वी फाउनडेशन के इस रोजगार सृजन के पहल का स्वागत किया।
