धमतरी 21 जुलाई 2022
इस वर्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक जो रेगहा (फसल साझा) काश्त करते हैं, उन्हें शासन द्वारा उनकी बोई गई फसलों का फसल बीमा करने की सुविधा दी गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि ऐसे किसान शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित घोषणा पत्र भरकर वित्तीय संस्थाओं अथवा चॉइस सेंटर के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर खरीफ सीजन में बोई गई फसलों का बीमा आगामी 31 जुलाई तक करा सकते हैं। उन्होंने जिले के किसानों से इसका लाभ लेने की अपील है।
