पोर्टल में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथी 31 जुलाई 2022 तक
बेमेतरा 20 जुलाई 2022
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के उप संचालक कृषि एम.डी. मानकर ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषको देने एवं फर्जीवाडे़ को रोकने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस हेतु पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए आप्शन दे दिया गया है। ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र/ग्रामीण च्वाईस सेंटर, कृषि विभाग के मैदानी अमलों के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते है। कृषक द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथी 31 जुलाई 2022 तक की गयी है। जिले मंे इस योजना अंतर्गत अबतक 114227 किसानों के द्वारा ई-केवाईसी करवाया जा चुका है साथ ही अब भी 36081 किसानों के द्वारा ई-केवाईसी कराया जाना शेष है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन (ई-केवाईसी) नही कराने वाले कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि प्रदाय नही कि जावेगी।
