बेमेतरा 20 जुलाई 2022
आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के उद्श्य से जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को विकासखण्ड साजा के ग्राम बनरांका (तह. थानखम्हरिया) में अनुविभाग स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जावेगा। कलेक्टर ने विकासखण्ड एवं जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में 27 जुलाई 2022 को विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम मल्दा (तहसील नांदघाट) में अनुविभाग स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जावेगा।
