बालोद 20 जुलाई 2022
संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कल गुरूर तहसील के ग्राम सनौद निवासी होमलाल साहू की पुत्री जाहन्वी साहू का 17 जुलाई 2022 को ग्राम के तालाब में डुबने से मृत्यु होने पर उसके परिजन को 04 लाख रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने बालिका का डुबने से मृत्यु होने की घटना की जानकारी मिलने पर संवेदनशीलता का परिचय हेतु तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश एस.डी.एम. गुरूर को दिए। एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर द्वारा आरबीसी 6-4 का प्रकरण दर्ज कर चैबीस घंटे के भीतर 04 लाख रूपए का चेक मृतक के परिजन को विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया।
