बलरामपुर 20 जुलाई 2022
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों का स्कूल गणवेश का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने समस्त छात्रों एवं अभिभावकों को सूचित किया है गणवेश का नमूना विद्यालय के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिया गया है, वे आकर गणवेश का नमूना देख सकते हैं। गणवेश बलरामपुर के सभी कपड़ा दुकानों में उपलब्ध है। विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे एक सप्ताह के भीतर गणवेश में आना सुनिश्चित करें।
