प्री-मैट्रिक के लिए 30 सितम्बर 2022 तक एवं पोस्ट मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 20 जुलाई 2022
भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृŸिा योजना संचालित है। इसके लिए आवेदन ऑनलाईनhttps://scholarships.gov.in/National Scholarship Portal (NSP) में किया जाना है। जिसे संबंधित संस्था, विद्यालय द्वारा सत्यापित किया जाना होता है। प्री-मैट्रिक के लिए 30 सितम्बर 2022 तक एवं पोस्ट मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा। संस्था द्वारा आवेदन सत्यापन करने की तिथि प्री मैट्रिक 16 अक्टूबर एवं पोस्ट मैट्रिक 15 नवम्बर 2022 तक कर सकते हैं। संबंधित संस्था अपने-अपने विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं का ऑनलाईन का सत्यापन कर हार्ड कापी उप संचालक समाज कल्याण विभाग कार्यालय राजनांदगांव को 16 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए = हरिहर दास महंत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मोबाईल नंबर 9755886632 एवं नानक दास दिवाकर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मोबाईल नंबर 8964865251 से संपर्क कर सकते हैं।
