दंतेवाड़ा 20 जुलाई 2022
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मांझीपदर, दंतेवाड़ा द्वारा जिले के बेरोजगार युवतियां एवं स्व सहायता समूह के महिलाओं का 10 दिवसीय पेपर कव्हर, लिफाफा फ़ाइल निर्माण प्रशिक्षण का विगत दिनों आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्रामीण युवतियां व स्व सहायता समूह के महिलाएं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिए तथा पूरे 10 दिवस तक प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी छत्तीसगढ़ के कंट्रोलर अरुण कुमार सोनी द्वारा प्रतिनियुक्ति मूल्यांकन अधिकारी आलोक श्रीवास्तव दुर्ग एवं नकुल सरकार के द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण रहे।
उक्त प्रशिक्षण रामकुमार बसु के द्वारा दिया गया। संस्थान के निर्देशक लक्ष्मी नारायण सिंकू ने प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक बैंकिंग, बीमा, पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के फैकल्टी धनंजय टंडन, ओम प्रकाश साहू के द्वारा उद्यमिता विकास, समय प्रबंधन, प्रभावी संचार कौशल, आत्मविश्वास, जोखिम उठाना व अन्य की जानकारी खेल के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह डीएमएम, नितेश देवांगन डीपीएम जिला पंचायत दंतेवाड़ा, शिवराम बघेल एलडीएम, प्रवीण कुमार कंडुलना एवं संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
