रायपुर -स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज कुल 90 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 630 है।

कोरबा जिले में 40 मरीज के साथ ही आज प्रदेश में 63 केस सामने आए थे, लेकिन शाम होते तक 27 और नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जिसमें बिलासपुर से 14 बलौदाबाजार से 12 दुर्ग से 1 कोरोना मरीज मिले है, वही आपको बता दे कि मरीज मिलने के बाद इन जिलों में प्रशासन अलर्ट हो गया है
