धमतरी, 20 जुलाई 2022
धमतरी एवं कुरूद विकासखण्ड में खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक 21 एवं 22 जुलाई को आहूत की गई है। धमतरी विकासखण्ड में 21 जुलाई को शाम चार बजे से और कुरूद विकासखण्ड में 22 जुलाई को दोपहर तीन बजे से यह बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठकों में सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर ने दिए हैं।
