अनावेदिका सौतन आवेदिका को आयोग के समक्ष 42 हजार 5 सौ रूपये देना स्वीकार की
आयोग की समझाईस पर विधवा बहु को ससुराल वाले साथ रखने हुये तैयार
रायपुर 19 जुलाई 2022
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चैक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की।
आज एक प्रकरण की सुनवाई में आवेदिका ने अपनी सामग्री की सूची अनावेदक को दिया है। अनावेदक उन समानों को वापस देने को तैयार है। अनावेदक 6 अगस्त को राजनांदगांव में आवेदिका की सूची में दर्ज समान को देने के लिए तैयार है। दोनो के मध्य समान आदान-प्रदान होने पर इस प्रकरण का निराकरण किया जायेगा। एक अन्य प्रकरण में अनावेदक ने स्वीकार किया है कि वह 29 जुलाई को आयेाग में उपस्थित होगा और आवेदिका एवं उनकी दो बेटियों के लिए 10 लाख रूपये नगद और 10 लाख का तीन चेक पोस्ट डेटेट लेकर उपस्थित होगा। इसके साथ ही जांजगीर के भीमा तालाब के सामने की जमीन के 1/3 हिस्से के जमीन को खरीदेगा और 1/4 हिस्सा खुद का होगा और लिंक रोड़ जांजगीर की 3/4 हिस्सा जमीन का लिखापढ़ी स्वयं करा लेगा। आगामी सुनवाई में इस प्रकरण की निराकृत किया जायेगा।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदकगण के द्वारा आवेदिका को सामान देने के लिए सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि वह आवेदिका को मठपारा मकान से उनका सामान दे देगा। आयोग द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिये कांउसलर नियुक्त किया गया है। कांउसलर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात प्रकरण का निराकरण किया जायेगा। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदिका अपने पूर्व पति के संतान और वर्तमान पति के संतान के साथ अपने मकान में रहना चाहती है। आयोग द्वारा पति पत्नि को 6 माह तक अलग-अलग रहकर अपने संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। इस मामले का आयोग द्वारा निगरानी किया जायेगा। इसके साथ ही पति पत्नि को अपने लिखित शर्तें लेकर आयोग में उपस्थित होने को कहा गया है। आयोग उनके द्वारा प्रस्तुत शर्तों के आधार पर अस्थायी निर्णय लेगा। दोनों बच्चों के बीच आपसी मेल-मिलाप रखने की बात आयोग द्वारा पति पत्नि को कही गयी ताकि परिवार जुड़ने की संभावना बनी रहे।
