राजनांदगांव 5 जून नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौरव पथ स्थित उर्जा पार्क के बाजू निर्माणाधीन बर्ड पार्क मंें वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहॉ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित राजगामी सम्पदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त चंद्रक्रांत कौशिक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संचिन अग्रहरि, नवभारत के ब्यूरो चीफ जितेन्द्र मिश्रा, पत्रिका के ब्यूरो चीफ अतुल श्रीवास्तव के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, गणेश पवार, राजेश गुप्ता चम्पू, क्षेत्र के वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री के द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निर्माणाधीन बर्ड पार्क में वृक्षारोपण किया जा रहा है। बडी बडी कालोनी निर्माण, उद्योगोें आदि के कारण पर्यावरण प्रदुषित हो रहा है, भूगर्भ में जल की कमी हो रही है। जिसे रोकने के लिये पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हमसब अपने घरों व उसके आस पास रिक्त भूमि में पौधे लगाने का संकल्प ले। बर्ड पार्क निर्माण के लिये बजट में प्रावधान रख गया है और उर्जा पार्क के बाजू इसके लिये प्रारंभिक स्तर पर वृक्षा रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका के सामने आनंद वाटिका में अपने जन्मदिन को यादगार बनाने पौधे लगाने की पहल की गई है, जहॉ हम अपने जन्मदिवस को पौधे लगाकर उसे यादगार बना सकते है। साथ ही नगर निगम द्वारा रेन वाटर हावेस्टींग को भी भवन निर्माण के समय अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे जल स्तर बढ़ सके।
आयुक्त कौशिक ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज निर्माणाधीन बर्ड पार्क में वृक्षारोपण की शुरूवात की जा रही है, यहॉ विभिन्न प्रकार के आम, अमरूद, लीची, जामून, सीताफल, चीकू, कटहल, नीम, कदम, गुलमोहर, स्पेथोडिया, पेन्टाफार्म, मोहगिनी, सिल्वरशेड प्रजाति के लगभग 400 पौधे लगाये जायेगे। उन्होेंने कहा कि गत वर्ष भी नगर निगम द्वारा उद्यानों, तालाब के किनारे, मैदानों, रिक्त भूमियों, सड़क के किनारे, विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गये है, इस वर्ष भी वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जायेगा। जिससे हमारा शहर हरा भरा हो सके। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी, सहायक अभियंता कामना सिंह यादव सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।