अम्बिकापुर 16 जुलाई 2022
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशाल स्वास्थ्य एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 जुलाई 2022 को किया जाएगा। इस शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार का लाभ के साथ इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने शिविर स्थल पर रक्त दाताओं के लिए रिफ्रेशमेन्ट (फल, ग्लूकोज़ पानी आदि) मरीजों के लिए बेड आदि की समुचित व्यवस्था करने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र दरिमा में चिकित्सा अधिकारी डॉ रुचिरा डॉ जनेश्वर सिंह, अमित पांडेय, शैलेन्द्र गुप्ता व स्टाफ नर्स कामना शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में डॉ शारदा देवी भगत, डॉ प्रेम सुख केरकेट्टा, अनिल सिंह तिर्की, कविता सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में डॉ आशा राम जगत, डॉ दीपक, सुनील कुमार कुजूर, अशोक पुरकैत, निमिता कच्छप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपाट में डॉ मिराज फातिमा, डॉ आरएस सिंह, कमलेश्वर प्रसाद रूपा एक्का, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में डॉ जीआर कुर्रे,अजय कुमार,श्रवण बंजारे, प्रियंका टोप्पो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में डॉ जगरानी कुजूर, डॉ संतोष सिंह, सरदाकर भोई, रीता थॉमस, संगीता गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा में डॉ शंकर मार्शल टोप्पो, डॉ इमरान, हरिहर सिंह, राम किशोर व अतिशु टोप्पो, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में डॉ आयुष जायसवाल, डॉ राम सुंदर, सुमन केरकेट्टा, देवेंद्र प्रधान, साक्षी एक्का, पुलिस लाइन अस्पताल अम्बिकापुर में डॉ महेंद्र साहू, डॉ सूरज सिंह, सुमन यादव, मरियम मिं भूपेन्द्र राजवाड़े, अनुषा चौधरी एवं राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यलय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में डॉ विकास पांडेय, हेलेन सिन्हा, अशोक गुप्ता, अंजुला एवं शबनम की ड्यूटी लगाई गई है।
