दन्तेवाड़ा 15 जुलाई 2022
जिले में 18 वर्ष से अधिक वर्ग के लोगों को निशुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज के टीके लगाए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर पात्र हितग्राहियों को कोविड टीकाकरण का प्रिकॉशन डोज निःशुल्क लगाया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत लाभार्थी को कोविड टीकाकरण के 2 nd डोज 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण होने पर ही टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। उक्त टीकाकरण की सुविधा जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क प्रदान की जाएगी। टीकाकरण कोविन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले के आम जनों से अपील की है कि उक्त वर्ग के पात्र हितग्राही अपना टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं।
