रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। महासचिव मनीष धुप्पड़ एवं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सुराना के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान उद्योगों को राज्य शासन द्वारा दी गई रियायत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले मिनी स्टील प्लांट शुरू किए जाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
